प्याज ने लगायी सेंचुरी !दाम हुआ 100 के पार और जनता हुई लाचार l कब जागेगी सरकार...

 


वाराणसी ।। आम लोगों के हद के पार आसमान छूती प्याज के दाम से कराह रही जनता के दर्द को शासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था सुबह- ए - बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं संस्थापक अध्यक्ष विजय कपूर के नेतृत्व में संस्था से जुड़े सदस्यों ने पूर्वांचल की सबसे बड़ी खाद्य मंडी विशेश्वरगंज स्थित सब्जी मंडी में महंगाई का रूप धारण किए हुए आम जनता के थाली से गायब हो चुके प्याज का कपूर से आरती उतारकर कटाक्ष स्वरूप अनोखा प्रदर्शन करते हुए, उग्र रूप धारण किए हुए प्याज से नम्र रूप में आकर जनता के थाली में सुसज्जित होने का आवाहन किया। उपरोक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं संस्थापक अध्यक्ष विजय कपूर ने कहा कि जिस प्रकार से प्याज का दाम बाजार में 105 से 110 रूपया प्रति किलो बिक रहा है उसके कारण रोज कमाने खाने वाले के ऊपर खासा असर पड़ रहा है। अब तो कुछ लोगों ने प्याज खाना ही छोड़ दिया है। गृहणीया का कहना है, की महंगी प्याज के अभाव ने रसोई का जायका ही बिगाड़ दिया है। बिचौलियों एवं जमाखोरों के कारण प्याज के भाव आसमान को छू रहे हैं। ज्ञात हो कि बिचौलिए महाराष्ट्र में किसान से सस्ता प्याज खरीद कर डंप करते हैं और सीजन खत्म होने की स्थिति में अच्छे दामों पर बिक्री करते हैं। सरकार को ऐसे लोगों के ऊपर कार्रवाई करना चाहिए ताकि प्याज का भाव स्थिर रह सके। तथा शासन प्रशासन से यह मांग किया जाता है कि वह जगह-जगह सस्ते दर पर प्याज का स्टाल लगाकर आम जनता को राहत प्रदान करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश जायसवाल, विजय कपूर, नंदकुमार टोपी वाले, चंद्रशेखर चौधरी, अनिल केसरी, अशोक गुप्ता, भोला नाथ साहनी, विष्णु शर्मा, रमाकांत जायसवाल, नत्थू लाल सोनकर, सुनील अहमद खान, पंकज पाठक,सहित संस्था से जुड़े कई सदस्य शामिल थे