फांसी लगाकर दी जान  
कानपुर।

 

शहर के गोविंद नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि युवक शराब के नशे में घर आकर पत्नी से विवाद करता था। जिसके चलते उसने ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

गोविंद नगर गुजैनी निवासी केदारनाथ प्राइवेट कर्मचारी हैं। केदारनाथ ने बताया कि करीब पांच साल पहले बेटे अशोक जयसवाल (26) की शादी बर्रा निवासी रानी जायसवाल से हुई थी। अशोक शराब का लती था। आए दिन घर में शराब पीकर सभी से झगड़ा करता था। जिसके चलते उसे घर से बेदखल कर दिया गया था। जिसके बाद वह गुजैनी सब्जी मंडी में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा था और कबाड़ का कारोबार करता था। घटना वाले दिन बेटा शराब पीकर घर आया और पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने लगा। इसके बाद  बेटे ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर रात जब बहु खाना देने के लिए कमरे में आई तो देखा युवक का शव फंदे से लटक रहा था। जिसके बाद बहू ने ही घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।